top header advertisement
Home - उज्जैन << चंद्रयान-3 की सफलता के लिए आज सांदीपनि आश्रम स्थित महादेव मंदिर पर होगा अभिषेक पूर्व में आ चुके है इसरो प्रमुख

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए आज सांदीपनि आश्रम स्थित महादेव मंदिर पर होगा अभिषेक पूर्व में आ चुके है इसरो प्रमुख


उज्जैन। चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली  सांदीपनि आश्रम उज्जैन स्थित 40/84 श्री कुण्डेश्वर महादेव मंदिर में विक्रमांकित खड़े नन्दी का पूजन महाभिषेक आज दिनांक 14 जुलाई 2023 को किया जायेगा और विक्रम लैंडर की साफ्ट लेंडिंग के लिए प्रार्थना की जाएगी। गौरतलब है कि इसरो के निदेशक डॉ. एस. सोमनाथ पूर्व में उज्जैन दर्शन के दौरान यहां चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना करने व आशीर्वाद लेने आ चुके है। आज 14 जुलाई को इसी तारतम्य में लेडिंग के दिवस अभिषेक किया जा रहा है। यह जानकारी मन्दिर के पुजारी पं.शैलेन्द्र व्यास ने दी।

Leave a reply