मंडी में लहसुन की 2500 से 3000 कट्टो की आवक, लहसुन 16878 रुपए के भाव से बिकी
उज्जैन- लहसुन थोक भाव में एक-दो दिन पहले 20150 रुपए क्विंटल के भाव से नीलाम हुईं। आलू, प्याज, लहसुन मंडी प्रभारी कैलाश आंजना ने बताया कि इस समय नीलामी में लहसुन का भाव बहुत अधिक हैं। लहसुन के भाव में भारी उछाल आया हैं। बारिश होने से आवक कमजोर पड़ गई। बुधवार को 2500 से 3000 कट्टे की आवक में ऊंचे भाव 16878 रुपए क्विंटल से बिका। गत वर्ष सुपर बेस्ट लहसुन के अधिकतम भाव 600-800 रुपए मिल रहे थे। सूत्रों की मानें तो इस साल किसानों ने लहसुन कम रोपी। इधर निर्यात मांग और देशभर की मांग होने से भाव में उछाल चल रहा है।