top header advertisement
Home - उज्जैन << कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश स्तरीय मौन सत्याग्रह राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में शुरू हो गया हैं

कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश स्तरीय मौन सत्याग्रह राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में शुरू हो गया हैं


रायपुर- रायपुर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय मौन सत्याग्रह राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में चल रहा हैं। इस सत्याग्रह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री और विधायक मुंह पर काली पट्टी बांधकर शामिल हुए। राहुल गांधी सत्य की राह के निडर यात्री हैं। वह भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने बताया कि यह लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रदेश में मौन सत्याग्रह करेगी। गुजरात हाईकोर्ट का फैसला निराशाजनक जरूर है, किन्तु अप्रत्याशित नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी। और कांग्रेस पार्टी को पूर्ण विश्वास हैं कि न्यायपालिका सत्य के हित में ही फैसला देगी। 

 

Leave a reply