उज्जैन से हिमाचल प्रदेश घुमने गये 15 लोग प्राकृतिक आपदा में फंसे
उज्जैन- उज्जैन से 15 लोग हिमाचल प्रदेश में घुमने के लिए गए थे। उनसे तीन दिन पहले तक बातचीत हो रही थी। लेकिन अब उनसे कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के रूप में आई प्राकृतिक आपदा में उज्जैन के कई सैलानी फस गए हैं। स्थानीय पर्यटकों की संख्या 15 से अधिक बताई जा रही है। इनमें से एक ही परिवार वह उनके मित्रों की संख्या 12 हैं। बीते तीन दिनों से स्वजन का उनसे संपर्क नहीं हुआ है। घबराए स्वजन ने विभिन्न माध्यमों से हिमाचल सरकार से अपने लोगों की मदद के लिए गुहार लगाई है। परिवार के स्वजनों ने हिमाचल सरकार से अनुरोध किया हैं कि जो लोग फंसे हुए हैं, उनकी जल्द से जल्द तलाश की जाये, और उनकी मदद कर जल्द से जल्द से उनको घर पहुंचाया जायें। हिमाचल सरकार से यही अनुरोध हैं।