उज्जैन संभाग के जिलों में निर्माण कार्यों के लिये 37 करोड़ 27 लाख रु. से अधिक की राशि की मंजूरी
उज्जैन 08 जुलाई। लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने प्रदेश में 227 करोड़ 81 लाख
रूपये की लागत से 47 कार्यों की मंजूरी प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग की स्थाई वित्त समिति की
248वीं बैठक 105 करोड़ 15 लाख रूपये की लागत से 9 पुल तथा 28 करोड़ 49 लाख रूपये लागत
के चार कार्यों की पुनरीक्षित स्वीकृति स्थायी वित्त समिति की प्रदान की गई है। इसमें उज्जैन संभाग
के रतलाम जिले में चार करोड़ 35 लाख रुपये से रतलाम में रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक-80 मोरवानी पर
अण्डर ब्रिज का निर्माण, इसी तरह भोपाल जिले में 8 करोड़ 85 लाख रुपये से भोपाल जबलपुर,
उज्जैन, इन्दौर एवं रीवा संभाग में पुलों, फ्लायओवर, आरओबी के लिये कंसल्टेंसी सेवाओं के लिये
स्वीकृति दी है।
उज्जैन संभाग के मंदसौर और उज्जैन जिले के निर्माण कार्यों के लिए 32 करोड़ 92 लाख
रूपये की मंजूरी दी गई है। मंदसौर जिले में 4 करोड़ रूपये से जोगीखेडा से व्हाया भाटपिपल्या
डासीया मार्ग 5 करोड़ 6 लाख रूपये से पिण्डा से धुंधडका मार्ग व्हाया लसुडावन बावरेचा तथा 4 करोड़
11 लाख रूपये से उजागरिया से काचरिया मुण्डकोषा व्हाया ढिकनिया और उज्जैन जिले में 5 करोड़
5 लाख रूपये से माधोपुरा से करोदा मार्ग, 4 करोड़ 73 लाख रूपये से पाट से जवासिया पंथ का
पुर्ननिर्माण, 6 करोड़ 73 लाख रूपये से झारड़ा से साकरिया और इंदोख बोलखेडा घाट से माल्या मार्ग
का पुर्ननिर्माण कार्य एवं 3 करोड़ 20 लाख रूपये से महिदपुर पानबिहार जीवाजी नगर मार्ग में 03
नग स्लेब कलवर्ट का निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।