top header advertisement
Home - उज्जैन << पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में औसत 17.2 मिमी वर्षा दर्ज

पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में औसत 17.2 मिमी वर्षा दर्ज


उज्जैन 08 जुलाई। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में औसत 17.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई
है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान उज्जैन, बड़नगर और माकड़ोन तहसील को छोड़कर जिले की समस्त
तहसीलों में वर्षा हुई है। इस दौरान 8 जुलाई की प्रात: तक घट्टिया तहसील में 11, खाचरौद में 44,
नागदा में 43, महिदपुर में 11, झारड़ा में 5 और तराना तहसील में 41 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।
जिले में अभी तक इस वर्ष औसत वर्षा 170.8 मिमी हो चुकी है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में जिले
में औसत 212.3 मिमी वर्षा हुई थी।

Leave a reply