top header advertisement
Home - उज्जैन << भव्या पब्लिकेशन द्वारा साहित्यकार, पर्यावरणविद् हुए सम्मानित

भव्या पब्लिकेशन द्वारा साहित्यकार, पर्यावरणविद् हुए सम्मानित


उज्जैन। आज भव्या पब्लिकेशन द्वारा राज्य संग्रहालय सभागार में आयोजित द्वितीय अलंकरण समारोह में भोपाल के चर्चित लेखक सुरेश पटवा, वृक्ष मित्र के नाम से मशहूर पर्यावरण विद् सुनील दुबे, कवियत्री सुनीता शर्मा, वरिष्ठ लेखिका डॉ. सावित्री जगदीश चौरसिया, डॉ. पुष्पा चौरसिया और निरुपा श्रीमाली को साहित्य के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। 

अलंकरण समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय ग्रंथपाल डॉक्टर वंदना शर्मा ने की और मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सी. व्ही. रमण विश्वविद्यालय वैशाली बिहार के कुलपति डॉक्टर विमल कुमार शर्मा तथा प्रसिद्ध साहित्यकार डॉक्टर विनीता राहुरिकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। संस्था के सरंक्षक महेश सक्सेना की गरिमायुक्त उपस्थिति में स्वागत वक्तव्य संस्था के संचालक हेमराज़ कुर्मी ने दिया और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी ने किया। अलंकरण समारोह में सात पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर नगर के साहित्यकार बंधुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सम्मानित विभूतियों को बधाई दी।

Leave a reply