अतिवर्षा के दौरान जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें निगम आयुक्त ने विभिन्न दल गठित कर दिये निर्देश
उज्जैन: वर्षाकाल में अतिवर्षा के दौरान उत्पन्न होने वाली कठिनाईयों से आम नागरिकों को बचाने, उनकी शिकायतों और समस्याओं का समाधान किये जाने हेतु सम्बंधित अधिकारी बिना किसी विलम्ब के त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। कार्यवाही हेतु पृथक से किसी अन्य निर्देश की प्रतीक्षा ना की जाए।
यह निर्देश आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने दिये हैं। इस क्रम में एक विस्तृत आदेश जारी कर उललेखित किया गया है कि वर्षाकाल में उज्जैन शहर की विभिन्न बस्तियों में पानी भरने, गिराऊ भवनों, नाला अवरूद्ध होने एवं गंदगी आदि की शिकायत प्राप्त होने एवं बर्षाकाल में निकाय से संबंधत समस्याओं के निराकरण को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन अंतर्गत निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ विभाग अनुसार दायित्वों के निर्वहन हेतु आदेशित किया जाता है।
जनसंपर्क अधिकारी श्री रईस निज़ामी द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार समस्त व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी अपर आयुक्त श्री आर.एस. मण्डलोई को नियुक्त किया गया है जो अतिवर्षा के दौरान राज्य/संभाग/जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारीगण से समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे।
निगम कंट्रोल रूम
मुख्य कन्ट्रोल रूम में सहायक आयुक्त श्रीमती पूजा गोयल को सहायक नोडल अधिकारी, श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव प्रभारी अधिकारी निगम कंट्रोल रूम, एवं श्री पी.सी. यादव प्रभारी फायर आफिसर सहयोगी अतिवर्षा एवं आपदा को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यकतानुसार महत्वपूर्ण सामग्रीयों की उपलब्ध रखना सुनिश्चित करेंगे साथ ही निगम कंट्रोल रूम क्रियाशिल रखेंगे। नागरिकों के सम्पर्क हेतु निगम कंट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 0734-2535244 है।
झोनल व्यवस्था
श्री मनोज राजवानी प्रभारी झोनल अधिकारी झोन 01 एवं 04, श्री राजकुमार राठौर, झोन 02, श्री डी.एस. परिहार, झोन 03, श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव झोन 05, श्री हर्ष जैन झोन 06 अपने सहयोगीयों के साथ झोन अन्तर्गत सीमा में बाढ़ ग्रस्त क्षैत्रों की समस्त समस्या के निराकरण हेतु प्राधिकृत रहेंगे एवं समस्या निराकरण हेतु निगम कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर कार्य सम्पादित करेंगे।
स्वास्थ्य विभाग
श्री संजेश गुप्ता उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग रहेंगे, स्वास्थ्य अधिकारी बाढ़ के समय संबंधित वार्डो के स्वास्थ्य निरीक्षकों, स्वास्थ्य दरोगाओं तथा मेटों को निर्देशित कर सफाई व्यवस्था आदि करान सुनिश्चित करेंगे।, वार्डो के चेक पांइटों पर स्वास्थ्य विभाग के दरोगा, मेट, सफाई संरक्षक नियुक्त कर आगामी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। बाढ़/पानी भराव के निराकरण उपरान्त कीटनाशक का छिड़काव कराना सुनिश्चित करेंगे।
प्रकाश विभाग
श्री संजेश गुप्ता उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी प्रकाश विभाग, सहयोगी श्री जितेन्द्रपाल सिंह जादौन प्रभारी सहाय यंत्री एवं प्रकाश विभाग अमला बाढ़ नियंत्रण आपदा प्रबंधन एवं प्रकाश व्यवस्थाा से संबंधित समस्त कार्यो पर पर्यवेक्षण, निरीक्षण/नियंत्रण तथा समय-समय पर सौंपे गये आदेशो का पालन करना। अतिवर्षा की स्थिति में अधीनस्थ गैंग हाइड्रोलिक वाहन एवं आवश्यक पर्याप्त संसाधनों सहित निगम कंट्रोल रूम में उपस्थित रहेंगे। बाढ की स्थिति में प्रशासन द्वारा यदि प्रभावित नागरिकों को अस्थाई रूप से स्कूल, धर्मशाला, मांगलिक भवन आदि में विस्थापित किया जाता है तो ऐसी स्थिति में आवश्यकतानुसार प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
श्री एन.के. भास्कर प्रभारी कार्यपालन यंत्री एवं नोडल अधिकरी पीएचई, श्री राजीव गायकवाड, प्रभारी सहायक यंत्री एवं सहायक नोडल अधिकारी पीएचई
पीएचई अन्तर्गत गंभीर जलाशय, गऊघाट बैराज एवं अन्य जलाशय के जल स्तर की सूचना बाढ नियंत्रण कक्ष को देना। क्षिप्रा नदी पर निमित बैराज व गंभीर डेम के गेट खोलने की स्थिति उत्पन्न होने के पूर्व नियमानुसार निर्धारित समय पर बाढ नियंत्रण कक्ष को अनिवार्य रूप से सूचित करना। रूद्र सागर के पानी भराव की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए यथायोग्य डेªनेज सिस्टम को समय पर चालू किया जाना, ऐसे मार्ग जहा पर वर्षाकाल का पानी एकत्रित होने पर आवागमन अवरूद्ध होता है ऐसे मार्गो पर पानी निकारी हेतु मड पम्प/वॉटर पम्प लगाये जाना, महाकाल मंदिर कोटी तीर्थ के वॉटरर लेवल को स्थिर रखने हेतु पर्याप्त संसाधन लगाकर वॉटर लेवल स्थिर रखना, पेयजल पूर्ति हेतु आवश्यकता अनुसार वॉटर लारी तैनात करना तथा पेयजल की पूर्ति वॉटर टैंकर के माध्यम से सुनिश्चित करना।
फायर ब्रिगेड
श्री पी.सी. यादव प्रभारी फायर आफिसर एवं नोडल अधिकारी फायर ब्रिगेड विभाग, सहयोगी फायर ब्रिगेड अमला, बाढ़/आपदा प्रबंधन से संबंधित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग व जिला होमगार्ड में होने वाली बैठकों में नगर पालिका निगम, उज्जैन की और से सम्मिलित होगे साथ ही अधिकारीगण से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे।