top header advertisement
Home - उज्जैन << भक्ति में सरोबार महिलाएं फाग उत्सव में झूम उठी, खेली श्री राधा-कृष्ण के साथ होली -स्वर्णकार समाज महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव

भक्ति में सरोबार महिलाएं फाग उत्सव में झूम उठी, खेली श्री राधा-कृष्ण के साथ होली -स्वर्णकार समाज महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव


उज्जैन- श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला मंडल उज्जैन द्वारा आज 10 मार्च सोमवार को ढाबा रोड स्थित स्वर्णकार धर्मशाला परिसर में फाग महोत्सव 2025 धूमधाम के साथ मनाया। महिला मंडल द्वारा आयोजित इस  फाल्गुन संध्या के कार्यक्रम को सुप्रसिद्ध भजन मंडली द्वारा फाल्गुन के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से भक्तिमय बना दिया । उज्जैन स्वर्णकार समाज महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शीला सोनी ने बताया कि फाग उत्सव का आयोजन स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा पारंपरिक रूप से किया जाता रहा है । धार्मिक वातावरण में गुलाल एवं फूलो से होली खेली जाती हैं, श्री राधा-कृष्ण को हिंडोले में बैठाकर सभी महिलाओं द्वारा फाग उत्सव के प्रतीक, लाल, पीले और केसरिया फुल एवं रंगो में सजकर भक्ति भावपूर्ण भजनों पर रंगारंग नृत्य किया जाता है। इस अवसर पर श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला मंडल की  अध्यक्ष श्रीमती शीला सोनी, सचिव श्रीमती छाया सोनी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रजनी सोनी, कोषाध्यक्ष रेखा सोनी, श्रीमती सादुबला सोनी, श्रीमती सुमित्रा सोनी, श्रीमती रजनी सोनी सहित पदाधिकारीगण उषा सोनी, ज्योति सोनी, अनीता सोनी, ममता सोनी, प्रियंका सोनी, किरण सोनी, रेखा सोनी, सविता सोनी, मंजू सोनी, रोमा सोनी, अर्चना सोनी, रजनी सोनी, शीतल सोनी, भारती सोनी, राधिका सोनी, स्वीटी सोनी, कृष्णा सोनी, ममता वर्मा, वर्षा सोनी, दीपिका सोनी, मंजू सोनी, अर्चना सोनी, भारती सोनी, संगीता सोनी, शिवानी सोनी, स्मिता सोनी, रुपाली सोनी, रानी सोनी, ममता सोनी, रिंकी सोनी, पूजा सोनी, पुष्पा सोनी, सीमा सोनी, गरिमा सोनी आदि  सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a reply