आदि अनादि पर्व में आज इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में शिव भजनों और मालवीय मटकी लोकनृत्य कि प्रस्तुति होगी
उज्जैन- विक्रमोत्सव 2025 के अर्न्तगत जनजातीय कार्य विभाग और संस्कृति विभाग के सहयोग से इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आदि अनादि पर्व आयोजित किया जा रहा है। आदि अनादि पर्व में आज उज्जैन की गायक सुश्री आरती जादौन द्वारा सायं 07 बजे से इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में शिव केन्द्रित भजनों की प्रस्तुति दि जाएगी। इसके पश्चात राजगढ की कलाकार सुश्री सोनी मालवीय द्वारा मालवीय मटकी लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी। 12 मार्च को आदि अनादि पर्व में सुश्री सुधा बोरलिया गुप्ता और सुश्री मान्या गढ़वाल इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सायं 07 बजे से शिव केन्द्रित लोकगायन और कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। आदि अनादि पर्व में 13 व 14 मार्च को होली अवकाश पर कोई प्रस्तुति नही होगी।