गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, बढ़ती गर्मी के कारण निर्वाचन ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों को बुखार, उल्टी, चक्कर की समस्या हुई
उज्जैन- गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। बढ़ती गर्मी के कारण निर्वाचन ड्यूटी पर असर पड़ रहा है। इंजीनियरिंग महाविद्यालय में चुनाव के लिए ड्यूटी के लिए रविवार को पहुंचे कर्मचारियों में से लगभग 15 की तबीयत बिगड़ गई। बीमार 15 कर्मचारियों में से 2 को जिला अस्पताल रैफर किया गया। बढ़ती गर्मी के कारण कर्मचारियों को बुखार, उल्टी, चक्कर आने जैसी समस्या हो रही थी। बीमार कर्माचारियों को महाविद्यालय में ही मौजूद डॉक्टर्स द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आया।