top header advertisement
Home - उज्जैन << सोने में 1000 और चांदी में 1500 रुपए आया उछाल

सोने में 1000 और चांदी में 1500 रुपए आया उछाल


आखा तीज पर सराफा बाजार में सोना-चांदी की खरीदी का जोर नहीं चला लेकिन बगैर खरीदी के एक दिन में सोने के भाव में 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम व चांदी 1500 रुपए प्रतिकिलो का उछाल आ गया।

पटनी बाजार के सराफा व्यापारी विजय सर्राफ ने बताया लंबे समय से विदेशों में युद्ध से सोना-चांदी का व्यापार बिगड़ गया। देखा जाए तो सोना-चांदी के भाव पर विदेशों का नियंत्रण होने से तेजी-मंदी विदेशों से बनती है। शुक्रवार को सोना 72,700 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 83,000 रुपए प्रतिकिलो हो गई।

Leave a reply