गर्मी से राहत के लिए इस्कॉन मंदिर में भगवान के श्री विग्रहों को चंदन लेप लगाया
ग्रीष्म ऋतु की उष्णता से राहत दिलाने के लिए इस्कॉन मंदिर स्थित भगवान के श्री विग्रहों को चंदन का लेप लगाकर शीतलता प्रदान की गई। इसके िलए दर्शन आरती का समय 10 से 13 मई तक सुबह 7.30 की जगह 8.30 बजे रहेगा। तीन दिनों में भगवान श्रीकृष्ण को पूरी तरह चंदन से लेपित किया जाएगा। चंदन लेपित भगवान के दर्शन सुबह 8.30 से दोपहर 1 बजे तक व शाम 4 से 8.10 बजे तक होंगे।