top header advertisement
Home - उज्जैन << कोठी रोड पर 800 से ज्यादा पेड़, सड़क चौड़ी करने के नाम पर 10 काट दिए, सैकड़ों हरे-भरे बांस के पेड़ भी नहीं छोड़े

कोठी रोड पर 800 से ज्यादा पेड़, सड़क चौड़ी करने के नाम पर 10 काट दिए, सैकड़ों हरे-भरे बांस के पेड़ भी नहीं छोड़े


कोठी रोड की चौड़ीकरण योजना को लेकर शहरवासियों में नाराजगी देखने मिल रही है। कई पर्यावरण हितकारी, सामाजिक संस्था सोशल मीडिया व अन्य तरीकों से नागरिक जागरूकता अभियान चला रही है।लोगों के लिए नए शहर में यह एक मात्र वाकिंग रूट है, जहां सुबह-शाम लोग घूमने आ रहे हैं। यहां विभिन्न प्रजाति के 800 से भी ज्यादा पेड़ लगे हुए हैं। इनमें से कुछ पेड़ तो 100 साल से भी अधिक पुराने है। साथ ही सिंहस्थ 2016 में कुछ नए पौधों को लगाया था। अगर इस रोड का चौड़ीकरण होता है, तो कई पेड़ों को काटना पड़ेगा। इसके चलते सामाजिक संस्थाएं इस रोड के पेड़ों को कटने से बचाने के लिए लगातार प्रशासन को आवेदन दे रही हैं।कोठी रोड पर निर्माण कार्य दो रूट और दो अलग-अलग विभाग द्वारा किया जा रहा है। कोठी से देवास रोड का निर्माण कार्य नगर निगम देख रहा है, वहीं कोठी रोड से तरणताल रोड का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाना है। नगर निगम के हिस्से में आने वाले कार्य की शुरुआत हो चुकी है और उसमें कई बांस के पेड़ों को काटा जा चुका है। वहीं इससे ज्यादा पेड़-पौधे कोठी से तरणताल रोड के बीच लगे हैं और इसी सुंदरता के कारण ज्यादातर शहरवासी भ्रमण के लिए आते हैं। यहां चौड़ीकरण की योजना सुनते ही शहरवासियों ने पेड़ बचाने को लेकर अभियान शुरू कर दिए हैं। अभी इस रास्ते पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। चुनाव बाद निर्माण के लिए योजना बनाई जाएगी।

Leave a reply