कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर आईटी विभाग इनकम टैक्स द्वारा दिए गए नोटिस ,भारतीय लोकतंत्र को विफल करने तथा दमनकारी नीतियों को आगे करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है एवम राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रिज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला तथा अभी आईटी विभाग से रुपए 1823.08 करोड़ रूपए का जबरन भुगतान करने का नोटिस जारी किया गया है जो कि अलोकतांत्रिक कार्यवाही है के विरोध मे जिला मुख्यालय उज्जैन टावर चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व सांसद पूर्व विधायक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आईटी सेल सेवादल महिला कांग्रेस पूर्व पार्षद वर्तमान पार्षद मोर्चा संगठन समस्त प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी गण कांग्रेस के वरिष्ठ जनों एवं सभी कार्यकर्ता गण धरना स्थल पर उपस्थित रहेंगे