top header advertisement
Home - उज्जैन << अभा तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक कल

अभा तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक कल


उज्जैन | ​अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व संरक्षक मंडल की तीर्थ यात्री और तीर्थ पुरोहित के हित में 31 मार्च को उज्जैन में होगी। बैठक के लिए विभिन्न तीर्थ क्षेत्र से राष्ट्रीय पद​ाधिकारियों का उज्जैन आना शुरू हो गया है।

अभा तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व आयोजक श्री क्षेत्र पंडा समिति के अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी ने बताया बैठक के लिए ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर बैजनाथ धाम वाराणसी के साथ-साथ प्रमुख तीर्थ हरिद्वार, प्रयागराज, कुरुक्षेत्र, नासिक, बिठूर, राजगीर, पुष्कर, मथुरा, वृंदावन से तीर्थ पुरोहितों के पहुंचने की स्वीकृति आई है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी प्रयागराज, उपाध्यक्ष श्रीकांत वशिष्ठ हरिद्वार, प्रचार मंत्री ऋषिकेश गुड़ा गया जी उज्जैन पहुंच चुके हैं। अधिकांश तीर्थ पुरोहित पदाधिकारी शनिवार तक उज्जैन आए जाएंगे।

Leave a reply