भाजपा सरकार और भाजपा बोर्ड का निर्णय जनता पर दोहरी मार -रवि राय नेता प्रतिपक्ष
भाजपा सरकार और भाजपा बोर्ड का निर्णय जनता पर दोहरी मार -रवि राय नेता प्रतिपक्ष
संपत्ति कर की वसूली से नागरिकों पर दोहरी मार पड़ रही
उज्जैन। नगर निगम में संपत्ति कर की वसूली संपूर्ण शहर में की जा रही है क्योंकि नगर निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। परंतु भाजपा सरकार और नगर निगम के भाजपा बोर्ड के संपत्ति कर के संबंध में लिये निर्णय के कारण शहर के नागरिकों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ रही है।
नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि इस निर्णय के कारण वित्तीय वर्ष 2023-24 के संपत्ति का दाताओं को 31 मार्च तक टैक्स देना होता है और उसके बाद 12 प्रतिशत तक की पेनल्टी ली जाती है परंतु वर्तमान आदेश के तहत अब 31 मार्च के बाद टैक्स भरने वाले नागरिकों पर संपत्ति कर जो क्षेत्र का होगा उस पर डबल पेमेंट डबल टैक्स जमा करना होगा। भवन मालिकों के आवासी क्षेत्र पर 2 गुना टैक्स देना होगा अर्थात साढे तीन परसेंट के स्थान पर 7 प्रतिशत से वसूल किया जाएगा। उक्त निर्णय को अव्यवहारिक बताते हुए नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि शहर में वैसे ही नागरिक आर्थिक संकट में है। वर्तमान में त्योहारों का समय चल रहा है ऐसे में 31 मार्च की अवधि को और बढ़ा के 7 प्रतिशत के स्थान पर 3ः30 पर्सेंट टैक्स लिया जावे। जिससे नगर के नागरिकों को राहत प्राप्त होगी। वैसे भी एक तरफ नगर निगम पेनल्टी ले रहा है वह दूसरी ओर टैक्स डबल कर रहा है। रवि राय ने कहा कि नगर के नागरिकों को भी आगे आकर इस अनुचित टैक्स वृद्धि को रोकना चाहिए, इसका पुरजोर विरोध करना चाहिये।