दिन के साथ रात का पारा भी बढ़ गया है, गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया
उज्जैन- मार्च के महिने में ही तेज धूप लगने लगी है। दिन के साथ ही अब रात भी तपने लगी है। दिन के साथ रात का पारा भी बढ़ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।