कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने आगजनी की घटना के संबंध में दी जानकारी
उज्जैन- कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बताया की महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़कर कपूर की थाली में लगने से आग गर्भगृह में फैली। जिसे त्वरित रूप से काबू भी पा लिया गया था। आग लगने से 14 पुजारी घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल रूप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक रूप से इलाज किया गया। पहले आठ घायलों को फिर सभी को बेहतर इलाज की दृष्टि से अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी दर्शन सुचारू रूप से जारी हैं।