top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन |लायंस क्लब होली सिटी के सदस्यों ने फाग महोत्सव का आयोजन किया।

उज्जैन |लायंस क्लब होली सिटी के सदस्यों ने फाग महोत्सव का आयोजन किया।


उज्जैन |लायंस क्लब होली सिटी के सदस्यों ने फाग महोत्सव का आयोजन किया। इसमें मथुरा, वृंदावन की तर्ज पर बनी राधा कृष्ण एवं गोपियों ने मयूर के पंख लगाकर राधा कृष्ण के साथ नृत्य किया।

जोन चेयरपर्सन लायन दीपक राजवानी ने बताया कि होली पर शर्मा परिसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों के सम्मुख आयोजित कार्यक्रम का संचालन सुशील पोरवाल ने किया। गोपियों और श्रीकृष्ण के साथ सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने होली का उत्सव मनाया। मुख्य अतिथि जीपीएस जोहर, अतिथि मनीष शाह, गिरीश जायसवाल, श्रीकांत वेशम्पायन, भारत जैन, सुनील चपलोद, अजीत कटियार आदि मौजूद थे। महेश मालवीय, अजय ग्रेवाल, राकेश शर्मा, पारूल शाह सहित सदस्यों ने 12 क्विंटल फूलों से फाग खेला, पूरा हाल फूलों से भर गया।

Leave a reply