आदिनाथ हिमाचल यात्रा जैन सोशल ग्रुप मैत्री ने नौ दिवसीय धार्मिक और पर्यटक स्थल यात्रा निकाली
उज्जैन | श्री आदिनाथ हिमाचल यात्रा जैन सोशल ग्रुप मैत्री ने नौ दिवसीय धार्मिक और पर्यटक स्थल यात्रा निकाली। मैत्री ग्रुप सचिव संजय मेहता ने बताया कि यात्रा सरहिंद होशियारपुर तीर्थ मणि लक्ष्मी तीर्थ कांगड़ा तीर्थ व मैकलोडगंज, धर्मशाला, डलहौजी, खज्जियार पर्यटक स्थल होते हुए अमृतसर वाघा बॉर्डर पर पहुंची।