top header advertisement
Home - उज्जैन << महाशिवरात्रि पर उज्‍जैन में मंगलनाथ व अंगारेश्वर महादेव मंदिर में नहीं होगी भातपूजा

महाशिवरात्रि पर उज्‍जैन में मंगलनाथ व अंगारेश्वर महादेव मंदिर में नहीं होगी भातपूजा


महाशिवरात्रि पर 8 मार्च को मंगलनाथ व अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भातपूजा नहीं होगी। भक्त दिनभर महामंगल का जलाभिषेक कर सकेंगे। महानिशाकाल में मंगलनाथ की महापूजा होगी। 9 मार्च की तड़के 4 बजे भगवान के शीश पुष्प मुकुट सजाया जाएगा। सुबह 6 बजे सेहरा उतरने के बाद भातपूजा का क्रम पुन: शुरू होगा।

मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक कृष्ण कुमार पाठक ने बताया महाशिवरात्रि पर मंगलनाथ व अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भातपूजन का क्रम बंद रहता है। दर्शनार्थी सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक महामंगल के दर्शन व जलाभिषेक करते हैं। शाम 4 बजे जलाभिषेक का क्रम थमने के बाद भगवान की विशेष पूजा अर्चना व संध्या आरती की जाती है। इसके बाद मध्यरात्रि से पुन: पूजन का विशेष अनुक्रम शुरू होता है। मंदिर की परंपरा अनुसार इस बार भी 8 मार्च को नित्य नैमित्तिक क्रम से सुबह 6 बजे पुजारी भातपूजा करेंगे। भक्तों के भातपूजा करने पर प्रतिबंध रहेगा। एक दो दिन में इसके आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

अंगारेश्वर में 29 से शिवनवरात्र की धूम

महाकाल वन में स्थित चौरासी महादेव में से एक प्रसिद्ध अंगारेश्वर महादेव मंदिर में 29 फरवरी से शिवनवरात्र उत्सव की धूम शुरू होगी। पुजारी पं.रोहित उपाध्याय ने बताया ज्योतिर्लिंग महाकाल की तरह अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भी शिवनवरात्र उत्सव मनाने की परंपरा है।

Leave a reply