भावसार समाज ने नवीन कार्यकारिणी का गठन किया।
भावसार समाज ने नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन समाज की धर्मशाला में किया गया।
सचिव उमेश भावसार ने बताया शपथ अधिकारी एआईबीकेएम के प्रांताध्यक्ष विपिन भावसार ने नवनियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर संजय भावसार को शपथ दिलवाई। एआईबीकेएम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली मनोज भावसार ने नवनियुक्त महिला मंडल अध्यक्ष रजनी मनोज भावसार को शपथ दिलवाई। नवीन कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई। जिन्हें गोपाल भावसार ने सम्मानित किया। सुनील भावसार, मनोज भावसार, राजेंद्र, सुधीर सोलंकी को उपाध्यक्ष, जय भावसार को सचिव, सोनू भावसार को कोषाध्यक्ष बनाया।
महिला मंडल में प्रीति अजय, भावना ओमप्रकाश, बबली भावसार और रति आनंद को उपाध्यक्ष, करुणा ललित भावसार को सचिव और जयमाला चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया। भावसार यंग सोशल ग्रुप का अध्यक्ष विशाल भावसार को बनाया। धीरज भावसार, हिमांशु भावसार, शुभम भावसार को उपाध्यक्ष, रोमी भावसार को सचिव, राजेश भावसार को कोषाध्यक्ष बनाया। संचालन सुधीरकुमार सोलंकी ने किया।