top header advertisement
Home - उज्जैन << कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च की शाम को उज्जैन पहुंचेगी

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च की शाम को उज्जैन पहुंचेगी


कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च की शाम को उज्जैन पहुंचेगी। सबसे पहले राहुल गांधी महाकाल के दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद कार्तिक मेला ग्राउंड पर सभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे बड़नगर रोड से बदनावर की तरफ रवाना होंगे।

यह जानकारी सोमवार को कांग्रेसियों द्वारा यात्रा की तैयारियों को लेकर की गई बैठक में सामने आई। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में वरिष्ठों की मौजूदगी में यात्रा को लेकर फाइनल निर्णय लिए गए। यह कि राहुल गांधी शहर आने पर सबसे पहले महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार्तिक मेला ग्राउंड पर सभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरान राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कई नेता उनके साथ रहेंगे। सभा के बाद वे यात्रा के साथ बड़नगर मार्ग से बदनावर की तरफ रवाना होंगे। बैठक में व​रिष्ठ नेता प्रियव्रत सिंह, एआईसीसी के सचिव कुलदीप इंदौरा, यात्रा के प्रदेश प्रभारी सज्जनसिंह वर्मा, यात्रा के उज्जैन प्रभारी रवि जोशी, यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विधायक महेश परमार और दिनेश जैन बोस आदि मौजूद रहे। बैठक में यह जानकारी भी सामने आई कि 29 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी उज्जैन आएंगे और यात्रा को लेकर कांग्रेसियों से चर्चा करेंगे।

Leave a reply