भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को उज्जैन पहुंचेंगी
उज्जैन- भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को उज्जैन पहुंचेंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 2 से 3 घंटे उज्जैन शहर में रहेंगे। राहुल गांधी सबसे पहले महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद महाकाल चौराहा से देवासगेट चौराहे तक रोड शो करेंगे। रोड़ शो के पश्चात् राहुल गांधी देवासगेट पर ही सभा को भी संबोधित करेंगे।