top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन-इंदौर फोरलेन में सिक्स या एट लेने बनाया जाएगा

उज्जैन-इंदौर फोरलेन में सिक्स या एट लेने बनाया जाएगा


उज्जैन-इंदौर फोरलेन में सिक्स या एट लेने बनाया जाएगा। फोरलेन सड़क में कई विसंगतियां हैं जिनका सिक्स या ज्यादा लेने निर्माण के दौरान सुधार किया जाना जरूरी है। फोरलेन की इन्हीं विसंगतियों के चलते आए दिन इस रोड पर एक्सीडेंट होते रहते हैं।

इस फोरलेन पर चौबीसों घंटे यातायात का दबाव एकसमान रहता है। मार्ग के दोनों ओर गांव के रिहायशी क्षेत्र में ग्रामीणों का भी आवागमन होता है। फोरलेन यहां घुमावदार होने से दूर से आते वाहन दिखाई देने से दुर्घटना हो जाती है। व्यस्त मार्ग होने से ग्रामीणों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। फोरलेन के कई जगह टर्न घुमावदार हैं जो दुर्घटना का कारण बनते हैं। गांव के पास चौराहा एकदम घुमावदार बनाया जाने से अक्सर यहां एक्सीडेंट का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीण क्षेत्र पर्याप्त दूरी पर अंडरपास का निर्माण कर ग्रामीणों को एक्सीडेंट से बचाया जा सकता है।

 
 

Leave a reply