top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन में चलती बाइक से गिरी महिला की मौत, 13 महीने की बेटी हुई घायल

उज्जैन में चलती बाइक से गिरी महिला की मौत, 13 महीने की बेटी हुई घायल


उज्जैन। जीजा के साथ बाइक से आ रही महिला 17 फरवरी को पंवासा में चलती बाइक से गिर गई थी। इससे महिला व उसकी 13 माह की बेटी घायल हो गई थी। उपचार के दौरान महिला की बुधवार को मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी का उपचार जारी है।

पंवासा पुलिस ने बताया कि कोमल पत्नी सुभाष पंवार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम काठबड़ौदा कायथा के जीजा अजय पंवार निवासी पंवासा के यहां 17 फरवरी को मान का कार्यक्रम था। कोमल इसमें शामिल होने के लिए आई थी।

जहां से वह अपने दूसरे जीजा सुनील के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी। उसी दौरान प्रताप नगर में कोमल अपनी 13 माह की पुत्री के साथ चलती बाइक से नीचे गिर गई थी। जिससे दोनों घायल हो गए थे।

स्वजन ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी का उपचार जारी है।

Leave a reply