झारड़ा में बमनई रोड पर सड़क निर्माण कार्य रूक जाने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी
उज्जैन- जानकारी के अनुसार बताया जा रहा हैं कि, ठेकेदार के पास सीमेंट खत्म होना बताया जा रहा हैं। सड़क निर्माण कार्य रूक जाने से राहगीरों, वाहन चालकों सभी को परेशानी हो रही हैं। बारिश होने से कीचड़ हो जाता हैं, इसके वाहन फिसल जाते हैं। वाहन गिरने से लोग घायल हो रहे हैं। निर्माण कार्य मार्ग पर बैंक, स्कूल आदि होने से यातायात भी प्रभावित होता हैं। वाहन गिरने से कई बार तो जाम की लग जाता हैं। रहवासियों का कहना हैं कि, कार्य को जल्द से जल्द से पूर्ण किया जायें।