मावठे ने चौबीस घंटे में दिन के साथ रात का तापमान गिरा दिया है
मावठे ने चौबीस घंटे में दिन के साथ रात का तापमान गिरा दिया है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार चौबीस घंटे में 9.6 मिमी बारिश हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा जो कि मंगलवार को 31.5 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया जो मंगलवार को 16.5 डिग्री था।
इस तरह दिन के तापमान में 1 और रात के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आर्द्रता सुबह 81 और शाम को 37 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह 4 और शाम को 6 किलोमीटर प्रतिघंटा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इसके अलावा दिन में धूप के तेवर तीखे होने लगेंगे।