top header advertisement
Home - उज्जैन << बाबा महाकाल को बिल्वपत्र, पुष्प और पंचामृत अर्पित; भांग, चंदन से श्रृंगार

बाबा महाकाल को बिल्वपत्र, पुष्प और पंचामृत अर्पित; भांग, चंदन से श्रृंगार


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे - पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया।

भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक पर भांग, चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर श्रृंगार किया गया।श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भगवान महाकाल का भांग ड्रायफ्रूट चन्दन आभूषण और फूलों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की। मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण किये भगवान महाकाल ने।

Leave a reply