top header advertisement
Home - उज्जैन << कृषि उपज मंडी में गेंहू बेचने आए किसानों ने कम रेट मिलने पर मंडी से बाहर आकर चक्काजाम कर दिया

कृषि उपज मंडी में गेंहू बेचने आए किसानों ने कम रेट मिलने पर मंडी से बाहर आकर चक्काजाम कर दिया


कृषि उपज मंडी में गेंहू बेचने आए किसानों ने कम रेट मिलने पर मंडी से बाहर आकर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे चले हंगामें के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर किसान सड़क से हटे। किसानों ने कहा कि सरकार का वादा है कि गेंहू 2700 रूपए क्विंटल खरीदा जाएगा। इसके बाद भी व्यापारी किसानों को 1700 से 1800 रूपए क्विंटल गेंहू खरीद रहे है। मंडी में सुबह तक रेट 2400 थे तो दोपहर बाद 1800 सौ रूपए कर दिए।

मंगलवार को कृषि उपज मंडी में गेंहू बेचने पहुंचे किसानों ने व्यापारियों से कम दाम मिलने पर आक्रोश जताते हुए। मंडी के बाहर आगर रोड़ पर चक्काजाम कर दिया। किसाना सेवा संस्था के अशोक जाट ने बताया कि किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचते है तो यहां पर व्यापारी सही दाम नही दे रहे है। प्रदेश सरकार ने वादा किया है कि किसानों से गेंहू 2700 रूपए क्विंटल पर खरीदा जाएगा, लेकिन हजारों ट्रालियों में कोई एक ट्राली में पानी लगा गेंहू होने से सभी को कम दाम दिए जा रहे है। किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम भी नही मिल रहा है। मंगलवार को सुबह तक मंडी में गेहूं के दाम 2400 रूपए क्विंटल था, लेकिन दोपहर में तक व्यापारियों ने दाम घटा दिए।

Leave a reply