नृत्य गुरु डॉ. पल्लवी किशन को शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में अटल अवार्ड से सम्मानित किया गया
उज्जैन- नृत्य गुरु डॉ. पल्लवी किशन को शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में अटल अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रतिकल्पा संस्था के सचिव कुमार किशन ने बताया कालिदास अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, चित्रेश शर्मा, राजशेखर व्यास, महेश गोयल भी मौजूद रहे।