राहुल गांधी महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन पूजन करेंगे। पश्चात कार्तिक मेला ग्राउंड पर आमसभा को संबोधित करेंगे
न्याय यात्रा की तैयारियों के संबंध में सोमवार को मध्यप्रदेश प्रभारी कुलदीप सिंह, इंदौर यात्रा प्रभारी प्रियव्रत सिंह खींची, रवि जोशी, सज्जन सिंह वर्मा ने शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया के साथ आमसभा स्थल का निरीक्षण किया।
तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 29 मार्च को उज्जैन आएंगे। प्रवक्ता लालचंद भारती ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को उज्जैन में प्रवेश करेगी।
इस हेतु कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रवि भदोरिया की अध्यक्षता में प्रदेश प्रभारियों की उपस्थिति में सोमवार को शहर एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी की यात्रा के दौरान भगवान महाकाल के दर्शन और आमसभा की रणनीति तैयार की गई।
दर्शन पश्चात कार्तिक मेला ग्राउंड पर राहुल गांधी आमसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, जिला अध्यक्ष कमल पटेल, ओम सिलावट, दादा मनोहर बैरागी, अनन्त नारायण मीणा, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, माया राजेश त्रिवेदी, देवास शहर अध्यक्ष मनोज राजानी, अशोक भाटी, अशोक तिवारी, अजीत ठाकुर, विक्की यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे।
दोनों यात्राओं में उज्जैन पहुंचने का संयोग यह संयोग ही है कि पिछले वर्ष भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन होकर निकली थी और अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मार्ग में भी उज्जैन आ रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकली भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को भगवान महाकालेश्वर के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।
और अब पूर्व से पश्चिम तक निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी राहुल गांधी एक बार फिर भगवान श्री महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेंगे। एक वर्ष के अंतराल में राहुल गांधी दूसरी बार उज्जैन पहुंच रहे हैं। समितियां बनाकर दी जाएगी जिम्मेदारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उज्जैन पहुंचने से पहले प्रदेश कांग्रेस के प्रभारियों द्वारा लगातार बैठके की जा रही है। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की समितियां बनाकर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएगी।
इसी संदर्भ में मंगलवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवी भदोरिया ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक लेंगे। गुरुवार को एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, सेवा दल महिला कांग्रेस की बैठक होगी।
29 को पहुंचेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी का जायजा लेने 29 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी उज्जैन पहुंचेंगे। वें समिति के सदस्यों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक लेंगे तथा यात्रा की रणनीति को अंतिम रूप देंगे।