top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल दर्शन को पहुंचीं उमा भारती

महाकाल दर्शन को पहुंचीं उमा भारती


महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भगवान महाकाल का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने पंडित नेहरू की उद्योग नीति की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव को इसे अपनाने की सलाह दी। साथ ही, ग्लोबल समिट को सफल बनाने के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग और तेज़ी से काम करने वाले अधिकारियों की जरूरत बताई।

महाकाल दर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उद्योग विकास पर अपनी राय रखते हुए कहा कि देश में दो विकास मॉडल रहे हैं—एक पंडित नेहरू का, जो उद्योगों के विकास पर केंद्रित था, और दूसरा महात्मा गांधी का, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वावलंबन पर आधारित था। उन्होंने सुझाव दिया कि नए निवेशों में नेहरू की औद्योगिक अवधारणा को भी शामिल किया जाए।

उमा भारती ने कहा, "हमें नेहरू और गांधी के विकास मॉडल का संतुलित मेल करना होगा। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में यह संतुलन दिखता है, उसी तरह अगर मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इसे अपनाएं, तो एमओयू ज़मीन पर उतरेंगे और वास्तविक रूप से निवेश का लाभ मिलेगा।"

Leave a reply