धनतेरस के दिन कुबेर देवता के दर्शन करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उज्जैन- उज्जैन में धनतेरस के दिन शुक्रवार को धनत्रयोदशी के अवसर पर सुख, समृद्धि और धन की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने धन के देवता कुबेर देव के दर्शन किए। कुबेर की नाभि पर इत्र लगाकर कामना की गई। सुबह से ही श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे थे। मान्यता हैं कि भगवान कृष्ण की गुरू दक्षिणा देने के लिए धन की पोटली लेकर कुबेर आए थे। फिर यहीं रह गए। तभी से यहां पर प्रतिमा विराजित हैं। धनतेरस के दिन श्रद्धालु यहां दर्शन करने के लिए आते हैं। उज्जैन में केवल एक मात्र कुबेर देवता का मंदिर हैं।