प्याज 45 रुपए बिका
उज्जैन | प्याज के भाव ने फिर रंग दिखाया है। दो दिन में 5 रुपए किलो की तेजी मंडी नीलामी में देखी गई। प्याज की आवक घटने और आगामी दीपावली अवकाश के आने से भाव में उछाल आया है। दीपावली बाद बाजार में भाव गिरने की संभावना बताई जा रही है। चिमनगंज मंडी के प्याज के होलसेल व्यापारी जितेंद्र सिद्धवानी ने बताया आवक कम होने से भाव बढ़ गए।
ऐसे में तेजी ज्यादा दिन की नहीं है। प्याज के भाव काबू में रहे, इसके लिए सरकार भी नैफेड के माध्यम सस्ता प्याज बेचती है लेकिन क्वालिटी ठीक नहीं होने से इसकी बिक्री प्रभावित होती है। यह छिलका उतारा प्याज ग्राहकों को कम पसंद आता है। नया महाराष्ट्र का प्याज शीघ्र आएगा। बताया जाता है कि यहां प्याज की फसल खराब होने से कम आई है। अलवर राजस्थान का प्याज दिल्ली तरफ अधिक भेजा जा रहा है। देश के प्याज की मांग बांग्लादेश में अधिक होने से निर्यात ड्यूटी बढ़ने के बाद भी विदेश की मांग बनी हुई है।