top header advertisement
Home - उज्जैन << धनतेरस पर कुबेर दर्शन

धनतेरस पर कुबेर दर्शन


धनतेरस पर जहां धन की देवी मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है, वहीं धन के राजा कहे जाने वाले कुबेर को भी पूजा जाता है। उज्जैन में ही कुबेर की एक हजार से 1200 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं हैं। विक्रम विश्वविद्यालय के पुरातत्व संग्रहालय और सांदीपनि आश्रम में कुबेर की दुर्लभ प्रतिमाएं है। पुरातत्वविद् और विवि के उत्खनन प्रभारी डॉ. रमण सोलंकी ने बताया, महाकाल क्षेत्र के आसपास से करीब 50 साल पहले पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर को यह परमार कालीन प्रतिमा मिली थी। चतुर्हस्ता कुबेर की इस प्रतिमा का प्रभा मंडल उच्च कोटि का तराशा गया है।

सरकार से सेवामुक्त करने का आग्रह

आजीविका मिशन के सीईओ एलएम बेलवाल का इस्तीफा
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे मप्र आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) एलएम बेलवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बेलवाल रिटायर्ड आईएफएस अफसर हैं। उनका कहना है उन्होंने 1 नवंबर को ही नोटिस देकर 30 नवंबर तक सेवाओं से मुक्त करने के लिए सरकार से आग्रह किया है।

रिटायरमेंट के बाद शासन ने खुद उन्हें बुलाकर आजीविका मिशन का सीईओ बनाया था, लेकिन अब उनकी इच्छा और काम करने की नहीं हैं। इसलिए अपने मन से इस्तीफा दे रहे हैं।

कांग्रेस ने की थी खातों पर प्रतिबंध लगाने की मांग
बता दें कि 3 दिन पहले ही कांग्रेस ने ग्रामीण और शहरी आजीविका मिशन के बैंक खातों पर चुनाव तक प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। कांग्रेस का आरोप था कि आजीविका मिशन के जरिए भाजपा सरकार करोड़ों रुपए महिलाओं के खातों में भिजवा रही है। इसका भीड़ जुटाने की शर्त पर भुगतान किया जा रहा है। शिकायत में बताया गया था कि आजीविका मिशन से जुड़े 4,43,859 बैंक खाते संचालित हो रहे हैं।

Leave a reply