दीपावली पर्व पर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर कार ले जा रहे है तो रुकिए
दीपावली पर्व पर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर कार ले जा रहे है तो रुकिए ,यातायात पुलिस ने तीन दिन के लिए कुछ रोड को एकांकी मार्ग किया है, यह व्यवस्था 10.11.2023 को धनतेरस से दिनांक 12.11.2023 को दीपावली पर्व होने चलते की गई है। बाजार में यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी। यह व्यवस्था रात 10 बजे तक रहेगी।
इन मार्गों में तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबन्ध -
- दौलतगंज चौराहा से मालीपुरा देवासगेट तरफ तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.
- देवासगेट चौराहे से मालीपुरा होकर दौतलगंज तरफ तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
- टॉवर तरफ से शहीद पार्क तरफ जाने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया पाहन प्रतिबंधित रहेगे।
- सांदीपनी चीराहे से शहीद पार्क होते हुए टॉवर की तरफ तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कंठाल चौराहे सतीगेट, सराफा से छत्रीचौक की और तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- टंकी चौक से छत्री चौक तरफ की और जाने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कमरी मार्ग चौराहे से गोपाल मंदिर की ओर जाने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
- गुदरी चौराहे से पटनी बाजार, गोपाल मंदिर तरफ की ओर जाने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
यहाँ कर सकेंगे पार्किंग -
- तेलीवाडा चौराहे एवं दानीगेट तरफ से आने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन टंकी चौक की नगर निगम की मल्टी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगें
- फ्रीगंज में आने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन अम्बेडकर प्रतिमा के आस-पास एवं पाकीजा के पास खाली पड़ी भूमि पर अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।