top header advertisement
Home - उज्जैन << गत एक माह में निर्माण कार्यो को उल्लेखनीय गति मिली निगम आयुक्त चाहते हैं शत प्रतिशत परिणाम

गत एक माह में निर्माण कार्यो को उल्लेखनीय गति मिली निगम आयुक्त चाहते हैं शत प्रतिशत परिणाम


उज्जैन: नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को गति प्रदान किये जाने के क्रम में निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। गत एक माह में इसके बेहतर परिणाम भी सामने आए हैं, कार्य तीव्र गति से पूर्णतः की ओर अग्रसर है, किन्तु निगम आयुत ने शत प्रतिशत परिणाम के निर्देश दिये है।
           निगम की गतिविधियों का अध्ययन किया जाए तो ज्ञात होता है कि निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह प्रत्येक कार्य पर प्रत्यक्ष नज़र रखे हुए हैं। सड़कों पर उतर कर निरन्तर निरीक्षण ठेकेदारों और अधिकारियों के साथ नियमित बैठकों के माध्यम से कार्यो को गति प्रदान करने में लगे हुए हैं। इसी का परिणाम है कि गत एक माह में विभिन्न निर्माण कार्यो की गुणवत्ता और गति दोनों बेहतर हुई है। अनेक कार्य पूर्ण हो चुके हैं, तो अधिकांश पूर्णता की ओर अग्रसर हैं।
वर्तमान स्थिति
            नगर वन योजना अंतर्गत चामुण्डा माता वन विकास कार्य पूर्ण। वार्ड क्र. 44 फ्रीगंज विक्रम मार्ग गुरूनानक मार्केट के स्थान पर कमर्शियल काम्पलेक्स निर्माण कार्य पूर्ण। वार्ड क्र. 28 सुदामा अनाज मार्केट के स्थान पर कर्मिशल काम्पलेक्स दुकान निर्माण कार्य पूर्ण। वार्ड 19 जोन 02 में फायर ब्रिगेड कैंम्स के पीछे अटल परिसर में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण। हरीफाटक के पास वेदीक घडी टावर निर्माण 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण। दशहरा मैदान विकास कार्य प्रथम चरण का कार्य पूर्ण, द्वितीय चरण में कम्पाउण्ड वाल का कार्य प्रारंभ किया गया। शनि मंदिर तक पहुंच मार्ग का निर्माण 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण। कायाकल्प अभियान अंतर्गत नगरीय निकाय में डामरीकरण कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण। के.डी. गेट से ईमली तिराहा सड़क चौडीकरण, नाली निर्माण जलप्रदाय व विद्युतिकरण कार्य 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम परियोजना अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर ग्रीन वर्टीकल वॉल स्थापित किये जाने का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम परियोजना अंतर्गत सभी झोन अंतर्गत फुटपाथ निर्माण कार्य, इंजीनियरिंग कालेज तिराहे से पाईप फेक्ट्री चौराहे के दोनो साईड तक साईकिल टेªक निर्माण कार्य एवं विभिन्न स्थानों पर साईकिल स्टेंट निर्माण, शहर के विभिन्न स्थानों पर फाउंटेन स्थापित करना एवं नक्षत्र गार्डन से पिंग्लेश्वर होते हुए उंडासा तक आरसीसी फोरलेन निर्माण कार्य प्रगतिरत।
शत प्रतिशत अपेक्षित
              निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने समस्त सम्बंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को सचेत करते हुए निर्देशित किया है कि केवल कार्य की गति में तेजी लाना ही पर्याप्त नहीं है, अपेक्षित यह है कि दिये गए आदेश और निर्देशों तथा निर्धारित समयावधि अनुसार शत-प्रतिशत परिणाम स्थल पर दिखाई दें। संबंधित अधिकारी निरन्तर स्थल पर रहें और प्रति दिन की प्रगति रिर्पोट से मुझे अवगत कराया जाए।

Leave a reply