top header advertisement
Home - उज्जैन << धनतेरस पर बाबा महाकाल का विशेष अभिषेक

धनतेरस पर बाबा महाकाल का विशेष अभिषेक


श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के आंगन में दीपोत्सव का पर्व धनतेरस से शुरू होगा। परंपरानुसार धनतेरस पर सुबह समस्त पुजारी-पुरोहित समिति द्वारा भगवान का अभिषेक व पूजन अर्चन किया जाएगा। इस दौरान पूजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर मंदिर समिति के प्रशासक व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वहीं धनतेरस पर्व से मां गजलक्ष्मी मंदिर में भी तीन दिन सुबह दुग्धाभिषेक होगा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में दीपावली उत्सव के तहत शुक्रवार को धनतेरस पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के तत्वावधान में सुबह भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया जाएगा। महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित समिति के अध्यक्ष पं. अशोक शर्मा ने बताया कि पंरपरा अनुसार धनतेरस पर शुक्रवार को सुबह 9 बजे बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया जाएगा। पूजन के दौरान कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम, प्रशासक संदीप सोनी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वहीं रविवार 12 नवंबर को सुबह रूप चौदस पर भगवान महाकाल को अभ्यंग स्नान करवाया जाएगा, इस दौरान बाबा को हल्दी, चंदन, इत्र, सुगंधित द्रव्य से स्नान होगा। पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान को उबटन लगाएंगी। इसके साथ ही बाबा को गर्म जल से स्नान प्रारंभ होगा।

Leave a reply