top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन के गजलक्ष्मी माता मंदिर में दीपपर्व का उल्लास, सोमवार को बंटेगा सौभाग्य सिंदूर

उज्जैन के गजलक्ष्मी माता मंदिर में दीपपर्व का उल्लास, सोमवार को बंटेगा सौभाग्य सिंदूर


नई पेठ स्थित माता गजलक्ष्मी मंदिर में शुक्रवार को धनत्रयोदशी से पांच दिवसीय दीपपर्व का उल्लास छाएगा। तीन दिन तक सुबह 8 बजे से महालक्ष्मी का दुग्धाभिषेक होगा। दीपावली पर शाम को छप्पन पकवानों का भोग लगाकर महाआरती की जाएगी। मध्यरात्रि 2 बजे तक दर्शन का सिलसिला चलेगा।सोमवार को सौभाग्यवती महिलाओं को सौभाग्य सिंदूर बांटा जाएगा। लोकमान्यता में माता गजलक्ष्मी उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य की राज्य लक्ष्मी है। कालांतर में मंदिर के आसपास हीरे जवाहरात का कारोबार होता था।दीपावली के पांच दिन माता की विशेष आराधना की जाती है। इस बार भी 10 नवंबर को धनतेरस से पूजा अर्चना का विशेष अनुक्रम शुरू होगा। पं.राजेश पुजारी ने बताया धनतेरस से दीपावली तक तीन दिन सुबह 8 बजे से माता गजलक्ष्मी का दुग्धाभिषेक होगा। दीपावली के दिन 21 सौ लीटर दूध से अभिषेक किया जाएगा। दिन में माता का विशेष शृंगार कर पूजा अर्चना की जाएगी।

Leave a reply