उज्जैन में हत्या के आरोपी को वाइस रेकार्डिंग से होगी सजा
तराना थाना क्षेत्र के ग्राम करंज में एक युवक ने 28 सितंबर को पत्नी की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने खुद डायल 100 पर फोन कर कहा कि मैंने पत्नी को मार दिया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस अब आरोपित को सजा दिलाने के लिए उसके आवाज का नमूना लेकर उसकी जांच करवाएगी। इसके अलावा डीएनए टेस्ट भी करवाया जा रहा है।बता दें कि ग्राम करंज निवासी विजय परमार का करीब दो साल पूर्व मक्सी निवासी कविता से विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था। शादी के तीन माह बाद ही कविता ने पति विजय के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत की थी। हालांकि बाद में मामले में समझौता हो गया था। पति विजय कई दिनों से कविता के चरित्र को लेकर शंका करता था। 28 सितंबर की शाम को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। जिस पर विजय ने पत्नी कविता के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। हत्या करने के बाद विजय ने खुद ही डायल 100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। पुलिस भैरवगढ़ जेल जाकर लेंगे- आवाज का नमूना पुलिस ने बताया कि आरोपित ने खुद ही डायल 100 पर फोन लगाकर पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की थी। ने डायल 100 के भोपाल स्थित कंट्रोल रिकार्डिंग की जाती है। जहां से पुलिस रूम पर आने वाले प्रत्येक फोन की आरोपित द्वारा लगाए फोन की बातचीत की रिकार्डिंग ले ली है। - आरोपित की आवाज से मिलान कराने के लिए उसकी आवाज का नमूना लिया जाना जरूरी है। पुलिस अब भैरवगढ जेल जाकर आरोपित की आवाज का नमूना लेगी। जांच रिपोर्ट आरोपित के खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत रहेगा। इसके अलावा डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा।