top header advertisement
Home - उज्जैन << उत्तरी हवा का असर कमजोर पड़ने के बाद शहर में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रात में पारा सामान्य औसत तापमान से अधिक होने के बाद भी लोगों को सर्दी महसूस हो रही है। वहीं दिन में हवा की रफ्तार कम होने के कारण तापमान फिर से बढ़ गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी पांच-छह दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। शहर में रविवार को सुबह हवा की रफ्तार शून्य रही। दोपहर बाद भी केवल 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही हवा चली। दिन में आर्द्रता भी 68 प्रतिशत रही और दिनभर तेज धूप खिली रही। जिसके कारण पूरे दिन गर्मी के साथ उमस से लोग जूझते रहे। दिन में तापमान भी 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इधर रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि जरूर हुई लेकिन पूरी रात ठंडक का असर बना रहा। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने सोमवार को भी मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान तापमान में आधा से एक डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।

उत्तरी हवा का असर कमजोर पड़ने के बाद शहर में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रात में पारा सामान्य औसत तापमान से अधिक होने के बाद भी लोगों को सर्दी महसूस हो रही है। वहीं दिन में हवा की रफ्तार कम होने के कारण तापमान फिर से बढ़ गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी पांच-छह दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। शहर में रविवार को सुबह हवा की रफ्तार शून्य रही। दोपहर बाद भी केवल 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही हवा चली। दिन में आर्द्रता भी 68 प्रतिशत रही और दिनभर तेज धूप खिली रही। जिसके कारण पूरे दिन गर्मी के साथ उमस से लोग जूझते रहे। दिन में तापमान भी 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इधर रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि जरूर हुई लेकिन पूरी रात ठंडक का असर बना रहा। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने सोमवार को भी मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान तापमान में आधा से एक डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।


व्यापारिक संगठनों की संगोष्ठी काे केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को सं‍बोधित किया। गोयल ने कहा पहले और आज के मध्यप्रदेश में आप विकास का अंतर देख रहे हैं। कांग्रेस के समय मध्यप्रदेश की पहचान एक बीमारू राज्य की गिनती में आती था। 2003 के बाद यहां भाजपा की सरकार बनी, तब से लेकर आज प्रदेश विकास के सारे पैमानों को पूरा करते हुए विकसित राज्य बन गया है। आपके क्षेत्र में नए हाईवे, नए उद्योग आ रहे हैं, वंदे भारत ट्रेन आपके शहर तक पहुंच रही है। यह सब कार्य डबल इंजन की सरकार होने के कारण हुआ है।

गोयल ने कहा कि पिछली बार समय के अभाव के कारण महाकाल के दर्शन नहीं कर पाया था, इस बार भगवान का आशीर्वाद है कि मुझे बुलाया। महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद आज यहां 1 लाख पर्यटक रोज आ रहे हैं। किसी एक निर्माण कार्य से किसी एक छोटे शहर की अर्थव्यवस्था में इतना बड़ा बदलाव पहले नहीं देखा गया है। महाकाल लोक से उज्जैन शहर की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। पीयूष गोयल ने कहा कि विक्रम उद्योगपुरी जैसे व्यापारिक क्षेत्र आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, वह पूरा करते हैं। विक्रम उद्योगपुरी एक स्मार्ट सिटी के रूप में एक बड़ा व्यापार का केंद्र बन रहा है। यह मध्यप्रदेश की पहली प्लांट सिटी के रूप में उभर रही है। उज्जैन मे नई गारमेंट फैक्ट्री भी लगाई गई है। रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। यह साहित्य का केंद्र है।

आगामी समय में भारत की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर होगी

गोयल ने कहा प्रधानमंत्री ने जी-20 का आयोजन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख को बढ़ाने का काम किया है। आगामी 30-35 वर्षों तक भारत तेज गति से प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की सफल नीतियों का ही परिणाम है कि आज हम विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। आगामी समय में भारत तीसरे स्थान पर होगा। गोयल के साथ भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद जैन, सांसद अनिल फिरोजिया, जिलाध्यक्ष विवेक जोशी, विधायक पारस जैन, महापाैर मुकेश टटवाल, तनवीर अहमद, शरद अग्रवाल, राजपालसिंह सिसोदिया, सचिन सक्सेना, निगम सभापति कलावती यादव, वासू केसवानी और संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a reply