नोटबंदी का विरोध कर महिला कांग्रेस ने बजाई थाली
उज्जैन @ नोटबंदी के विरोध में महिला कांग्रेस ने निकली जनाक्रोश रैली में हर चेहरे पर मुस्कान थी। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष रीता सारवान ने कहा- पहली बार सड़क पर थालियां बजा रहे हैं इसलिए हंसी आ रही है। रैली में शामिल आधी महिलाओं ने थाली को हाथ तक नहीं लगाया। जितनी महिलाएं रैली में थी उतनी थालियों का इंतजाम भी नहीं किया जा सका।