विद्यालय परिसर में बना रहे सार्वजनिक सुलभ शौचालय
उज्जैन। चारधाम के समीप स्थित बालक आवासीय विद्यालय परिसर में मंत्री लालसिंह आर्य ने भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुरज केरो के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर स्थित तीन स्कूलों के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकगणों ने विद्यालय परिसर में बन रहे सार्वजनिक सुलभ शौचालय पर आपत्ति जताई। निरीक्षण के पश्चात विद्यालय की समस्याओं में सुधार हेतु मंत्री आर्य ने कलेक्टर संकेत भोंडवे से भी चर्चा की। मध्यप्रदेश बैरवा सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष मुकेश टटवाल ने बताया कि स्वतंत्र प्रभार मंत्री लालसिंह आर्य तथा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुरज केरो उज्जैन आगमन पर संस्था द्वारा संचालित बालक आवासीय विद्यालय में प्रवेशित छात्रों से मिले। टटवाल ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा विगत वर्षों में विद्यालय भवन की रिपेयरिंग, बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु राशि पीडब्ल्यूडी को प्राप्त हो चुकी है। लेकिन यह कार्य अब तक विद्यालय परिसर में नहीं कराये गये। इसी परिसर में नूतन स्कूल सहित एक अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मंत्री आर्य से शिकायत की कि इस परिसर में सुलभ शौचालय बनाया जा रहा है जबकि विद्यालय में पहले से ही शौचालय की व्यवस्था है। मंत्री आर्य द्वारा विद्यालय के संचालन हेतु संस्था की प्रशंसा की व अपनी जनसंपर्क निधि से बच्चों को खेल सामग्री व किताबों हेतु राशि देने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुरज केरो, महामंत्री प्रताप करोसिया, नगर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण खोईवाल, विक्रमसिंह गोंदिया, भगवानदास गिरी, ओमप्रकाश मोहने, मनोज मालवीय, पवन गेहलोत आदि उपस्थित थे। मंत्री आर्य मिले कलेक्टर से मंत्री आर्य ने संस्था अध्यक्ष मुकेश टटवाल के साथ कलेक्टर संकेत भोंडवे से निवास पर जाकर चर्चा की और कहा कि विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए उपयोगी निर्माण कार्य किये जाएं। साथ ही विद्यालय की अन्य समस्याओं से भी कलेक्टर को अवगत कराया। टटवाल ने बताया कि विद्यालय संचालन के पूर्व शासन ने भवन रिपेयरिंग व अन्य सुविधाओं हेतु राशि स्वीकृत की गई है लेकिन किसी
कारण से कार्य नहीं हो पा रहा है। तीन स्कूल, एक आंगनवाड़ी अब परिसर में शौचालय नूतन स्कूल परिसर में बालक आवासीय विद्यालय सहित एक अन्य स्कूल और एक आंगनवाड़ी संचालित होती है। परिसर में बच्चों के लिए निर्माण की बजाए सुलभ कॉम्पलेक्स बनाया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में भी नूतन स्कूल के शिक्षकों द्वारा लिखित शिकायत की गई लेकिन कोई निराकरण नहीं निकला और शौचालय का काम बदस्तूर जारी है।