दिगंबर जैन सोशल ग्रुप समन्वयक का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप समन्वयक का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को संपन्न हुआ। शपथ अधिकारी हंसमुख गांधी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल बुखारिया, सचिव रितेश पतंग्या, कोषाध्यक्ष नूतन जैन सहित सभी पदाधिकारियों एवं संचालक मंडल को शपथ ग्रहण करवाई।
अध्यक्षता दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टी.के. वेद ने की। मुख्य अतिथि के रुप में फेडरेशन के कार्याध्यक्ष हंसमुख गांधी उपस्थित थे। विशेष अतिथि कार्यपालन अधिकारी विद्युत मंडल संतोष जैन थे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मंगलाचरण भावना बड़जात्या एवं निशि जैन द्वारा किया गया। प्रियंका जैन, श्रुति जैन एवं अवनी पतंग्या द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का स्वागत तेजकुमार विनायका, अभिषेक विनायका, अनिल बुखारिया, दिग्वेश पाटनी, रितेश पतंग्या, ललित बड़जात्या, मनीष बोहरा, दिलीप विनायका, प्रेम डागरिया, विजय पाटोदी, अंतिम जैन, नितेश जैन, अश्विन कासलीवाल, नूतन जैन, कमलेश गंगवाल, अजित जैन ने किया। सचिवीय प्रतिवेदन ग्रुप के सचिव दिग्वेश पाटनी द्वारा प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन अभिषेक विनायका ने दिया। इसके पश्चात अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर बंपर हाउजी एवं लक्की ड्रॉ का आयोजन भी किया गया। संचालन ज्योति जैन ने किया एवं आभार सचिव रितेश पतंग्या ने माना।