top header advertisement
Home - उज्जैन << विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर में रविवार को एक लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए

विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर में रविवार को एक लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए


 

उज्जैन- विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रविवार को एक लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। सुबह से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला रात 10ः30 बजे शयन आरती तक जारी रहा। महाकाल महालोक में भी आस्था का सैलाब उमड़ा। भक्तों की भारी भीड़ तथा वाहनों की आवाजाही से महाकाल मंदिर के आसपास करीब एक किमी क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बढ़ेगी भक्तों की संख्या मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया प्रति सप्ताह शनिवार से सोमवार तक महाकाल दर्शन करने आने वाले भक्तों की संख्या सर्वाधिक होती है। रविवार को भी एक लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। आने वाले दिनों में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ेगी।

Leave a reply