श्री जोशी ने गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ट्रस्ट फ्रीगंज को 1,51000 दिए
उज्जैन- उज्जैन में फ्रीगंज स्थित गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज फ्रीगंज ट्रस्ट की श्रेष्ठ सामाजिक गतिविधियों से प्रेरित होकर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. श्री कृष्ण जोशी निवासी मुनिनगर ने उनकी पत्नी स्व. प्रो. शिवकुमारी जोशी की स्मृति में निर्माण कार्य हेतु 1,51000 रुपए की राशि भेंट की। श्री जोशी ने यह राशि को चेक के रूप में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज फ्रीगंज ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. राजेंद्र तिवारी को सौंपी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पं. ओम प्रकाश शर्मा, सचिव मनोज व्यास, प्रमोद व्यास, प्रदीप तिवारी, नितिन उपाध्याय, प्रबोध शास्त्री, राजेंद्र शर्मा, बसंत त्रिवेदी, अनिल शर्मा युवा, अनिल शर्मा चाणक्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। श्री जोशी ने समाजजनों को उनके द्वारा स्वरचित पुस्तक मैं कभी नहीं हूं की प्रति भी भेंट की। अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि शीघ्र ही फ्रीगंज क्षेत्र में समाज के गौतम आश्रम का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। समाज के निर्माण कार्य में दिए गए इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए सभी ने श्री जोशी का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।