विभिन्न गतिविधियां कर स्वच्छता के प्रति किया जा रहा है जागरूक
उज्जैन: शहर की सुन्दरता, स्वच्छता को बनाए रखने हेतु नगर निगम द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है, निगम की सहयोगी प्रचार प्रसार संस्था द्वारा भी विभिन्न गतिविधियां करते हुए नागरिकों को स्वच्छता के साथ ही अमानक स्तर की पॉलिथिन का उपयोग नही किये जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
मंगलवार को वार्ड 50 में निगम की सहयोगी संस्था द्वारा स्वच्छता जनजागरण रैली निकाली गई जिसमें अपर आयुक्त श्री आदित्य नागर भी शामिल हुए एवं नागरिकों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की जानकारी दी गई एवं उन्हे अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखने, कचरा पृथक-पृथक कर निगम द्वारा संचालित कचरा कलेक्शन वाहन में डालने के साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम को सहयोग करने की अपील की गई।
नागरिकों को प्रेरित किये जाने हेतु निगम की सहयोगी संस्था ओम सांई विजन एवं डिवाईन वेस्ट मेनेजमेंट द्वारा भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को गीला एवं सुखा कचरा पृथक पृथक रखने, घर से निकलने वाले कचरे को कलेक्शन वाहन में ही डालने, गीले कचरे से होम कम्पोंस्टिंग के माध्यम से खाद् तैयार करने, प्रतिबंधित पॉलिथिन के उपयोग नही करने हेतु जनजागर अभियान चलाया जा रहा है साथ ही निगम के यूएमसी सेवा एप की जानकारी भी सहयोगी संस्था के सदस्यों द्वारा शहरवासियों को दी जाकर यूएमसी सेवा एप डाउनलोड करवाया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जो भी प्रयास किये जा रहे है उसमे नागरिकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण है। नागरिको के सहयोग से ही हम स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सकते है। अतः इस अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें, इस हेतु आपको हर कदम स्वच्छता के लिए बढ़ाने की जरुरत है।