डीके शिवकुमार कर्नाटक के डिप्टी सीएम बोले, बाबा महाकाल के आशीर्वाद से कर्नाटक में बनी कांग्रेस की सरकार।
उज्जैन- कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस कर्नाटक से भी ज्यादा सीटे जीतेगी।
महाकाल मंदिर में रविवार तड़के 4 बजे कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। आरती के उपरांत उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन अर्चन किया। उसके पश्चात नंदीजी के कान में अपनी मनोकामना मांगी। उन्होंने दावा किया की कर्नाटक की तरह मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी अपनी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि महाकाल के आशीर्वाद से कर्नाटक के लोगों की सेवा करने के लिए हमारी सरकार बनी है। और जो जनता ने हम पर विश्वास जताया हैं। आज हमने कर्नाटक में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की शुरुआत की है। हमारी सरकार वो पांचों वादे पूरे करने जा रही है जो हमने किए थे।
पहले भी आ चुके हैं दर्शन करने
दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर आए डीके शिवकुमार शनिवार रात उज्जैन में पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने कालभैरव मंदिर में भगवान कालभैरव के दर्शन पूजन किए। रविवार तड़के वे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के रणनीतिकार शिवकुमार इससे पहले भी भगवान महाकाल के दर्शन करने आ चुके हैं लेकिन रविवार को उनकी यात्रा कुछ खास रही। उनके साथ विधायक जीतू पटवारी, महेश परमार, शोभा ओझा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। उन्हांने कहा कि जिस प्रकार कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को चुना हैं, उसी प्रकार मध्यप्रदेश की जनता भी कांग्रेस को ही चुनेगी।